फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: मां अमृता संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, फैंस बोले- धर्म का ज्ञान देने वाले आते होंगे

Sat, 15 Jan 2022 03:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंची। जिसके बाद सारा अली खान ने अपनी मां के साथ उज्जैन से एक तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
sara ali khan, Amrita singh - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली बीते काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'लुकाछिपी-2' की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में हैं। इस फिल्म में सारा अली खान विक्की कौशल के अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म लुकाछिपी-2 का कुछ हिस्सा उज्जैन में भी फिल्माया जा रहा है। सारा अली खान उज्जैन में मौजूद थी इसलिए वह महाकाल के दर्शन करने भी पहुंची। इस दौरान सारा अली खान की मां अमृता भी सिंह भी साथ में महाकाल के दर्शन करने गईं थी। सारा अली खान ने अपनी मां के साथ उज्जैन से एक तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

sara ali khan, Amrita singh - फोटो : insta
सारा अली खान ने अपनी मां के लिए दिया ये खास कैप्शन-
सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह तालाब के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। जहां सारा ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना हुआ है तो वहीं अमृता सिंह नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, "मां और महाकाल"। 
 
विज्ञापन

सारा अली खान की इस पोस्ट पर फैंस उनकी जमक तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"मां और महाकाल-ग्रेट कॉम्बिनेशन" तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, अब शांतिदूत शांति का संदेश देने आएंगे। तो वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा,'जय महाकाल जी' आदरणीय अमृता मैम, सारा और आपके परिवार को जीवन में हर चीज के लिए ढेर सारा प्यार और बधाई और शुभकामनाएं, अपने जीवन के हर पल का आनंद अपने परिवार के साथ ढेर सारी खुशियों और सफलता के साथ लें और हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रहें। अन्य प्रशंसक भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सारा अली खान फिल्म 'अतरंगी रे' की सफलता के लिए भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने गईं थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें