फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सारा अली खान और फराह खान ने जमकर की शेर ओ शायरी, देखें दोनों की तुकबंदी का ये मस्तीभरा वीडियो

Wed, 27 Apr 2022 01:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सारा खान, फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

सारा अली खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कोई पोस्ट या फिर फोटो और वीडियो के माध्यम से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह फराह खान के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सारा और फराह का शायराना अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में सारा अली खान एक शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। वह अपनी शायरी शुरू करने जाती हैं कि तभी फराह खान बीच में आ जाती हैं। फिर दोनों मिलकर शायरी करते हैं। दोनों के इस वीडियो को करण जौहर ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में सारा नियॉन ग्रीन क्रॉप टॉप और डेनिम पहने हुए हैं। वहीं फराह खान भी ग्रीन और पर्पल रंग की ड्रेस में हैं।

सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में फैंस का अभिवादन करते हुए सारा  कहती हैं, 'नमस्ते दर्शकों, आई एम सारा' और फराह बोलीं 'मैं हूं फराह'। सारा अली खान आगे कहती हैं, 'हम शूट कर रहे हैं मड में जहां पानी है खारा-खारा'। इस पर फराह खान तुकबंदी करती हैं, 'और हम दोनों ने पहना है हरा हरा'। सारा ने कहा, 'फराह मैम, जल्दी चलो बज रहे हैं लगभग बारह...' इसके बाद फराह खान फिल्म ‘टशन’ गाना ‘दिल हारा हारा’ गाते हुए डांस करने लगती हैं।

विज्ञापन

ताजा खबरों के मुताबिक सारा अली खान जल्द ही भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित पीरियड ड्रामा फिल्म में काम करने जा रही हैं। इसका डायरेक्शन 'एक थी डायन' के निर्देशक कानन अय्यर करेंगे। इस फिल्म को करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा और ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें