दीपावली नजदीक है सभी स्टार्स अपने घर जाने को तैयार है लेकिन बॉलीवुड की स्टार कृति सेनन अपने होम टॉउन में न जाकर अपने घरवालों के साथ मायानगरी मुबंई में दीपावली मनाने वाली हैं। दरअसल कृति ने हाल ही में अपने नए घर का इंटेरियर करवाया है। कृति अपने नए घर की पूजा अपने परिवार वालों संग दीपावली के दिन करेंगी। कृति के नया घर खरीदने की खुशी उनके पूरे परिवार वालों को है। कृति अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
कृति ने बताया मैं अपने बचपन की दीपावली को बहुत मिस करती हूं। हम अपने भाई बहन और दोस्तों के साथ मिलकर दीपावली मनाते थे लेकिन अब वो सपना हो गया है। सभी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं।
काबिलेगौर है कि कृति अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'हॉउसफुल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके साथ ही अपकमिंग फिल्म 'कलंक' और 'लुक्का छुप्पी 'में भी नजर आने वाली हैं।