फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan : महादेव की शरण से लौटने के बाद सारा की काम पर वापसी, इस फिल्म की डबिंग करती आईं नजर

Thu, 11 May 2023 11:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ की यात्रा से आने के बाद एक्ट्रेस अपने काम पर लौट गई हैं। अभिनेत्री 'लुका छुपी 2'  की डबिंग को लेकर काफी बिजी हैं। 
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा सारा हाल ही में महादेव के शरण में केदारनाथ पहु्ंची थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यात्रा के दौरान की मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थीं।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
वहीं, केदारनाथ की यात्रा से आने के बाद एक्ट्रेस अपने काम पर लौट गई हैं। जी हां, सारा इन दिनों फिल्म 'लुका छुपी 2'  की डबिंग को लेकर काफी बिजी हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सारा स्टूडियो के अंदर डबिंग करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने शानदार कैप्शन लिखा हैं, 'वापस लौटकर अच्छा लग रहा है सौम्या।'
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के लेकर भी काफी बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर अनुराग बासु कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी को नहीं मिले थे ज्यादा पैसे, मुश्किल से चलता था एक्टर का खर्चा

Adipurush: आदिपुरुष के हिंदी ट्रेलर ने रचा इतिहास, व्यूज के मामले में रणबीर कपूर की इस फिल्म को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें