बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है। अब उन्होंने शनिवार को अपने अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अलग-अलग स्टाइल में पोज देते हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, जितना ज्यादा तुम चमकोगे, उतना ही तुम मेरे हो। तस्वीरों में सारा अली खान ब्लैक लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर सारा अली खान के फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
फैंस उनके लुक और स्टाइल को अद्भुत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप हमेशा सुंदर और प्यारे दिखते हैं। इससे पहले सारा अली खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड जान्हवी कपूर को इब्राहिम अली खान के साथ एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में थिरकते हुए देखा गया था। जान्हवी कपूर घायल होने के बाद भी अपनी फ्रेंड सारा के साथ इस कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। सारा अली खान की इन तस्वीरों को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस उनको ब्यूटीफुल और सेक्सी बता रहे हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे आ रही है। इस फिल्म में वह रिंकू का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भी दिखेंगे। फिल्म में धनुष भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म अतरंगी रे को आनंद राय ने डायरेक्ट किया है।