फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों और परिवरावालों के साथ जन्मदिन नहीं मनाएंगी सैफ की बेटी, ये है खास वजह

Sun, 12 Aug 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड की अपकमिंग हीरोइन सारा अली खान का आज जन्मदिन है। लेकिन नवाब सैफ की बेटी सारा ने इस बार अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवारवालों के साथ ना मनाने का मन बना लिया है। दरअसल खबर है कि सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में काफी व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा सारा की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी चल रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन दिनों फिल्म ‘सिम्बा’ के एक गाने की शूटिंग जोरों पर है। इसके लिए सारा काफी मेहनत कर रही हैं। वह हर दिन जमकर जिम और डांस रिहर्सल्स में पसीना भी बहा रही हैं। इसलिए खबर है कि हर साल दोस्तों और परिवारवालों के साथ जन्मदिन मनाने वाली सारा इस बार अपनी फिल्म के गाने की रिहर्सल में बिताएंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

आपको बता दें कि फिल्म ‘सिम्बा’ सारा अली खान की डेब्यू फिल्म बन गई है। वैसे तो उन्होंने पहले फिल्म ‘केदारनाथ’ साइन की और उनकी शूटिंग को पूरा भी कर लिया। लेकिन किसी कारणवश ‘केदारनाथ’ की रिलीज डेट को बढ़ाकर आगे कर दिया है। इस साल नवबंर में रिलीज होने वाली ‘केदारनाथ’ अब अगले साल के लिए टल गई है। वहीं रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्बा’ इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें