फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' के बाद अब नवाजुद्दीन और राधिका फिर दिखेंगे साथ, नई फिल्म का हुआ खुलासा

Sun, 12 Aug 2018 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में स्ट्रीमिंग प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' दर्शकों के काफी पसंद आई है। इस सीरीज को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। हर किसी ने इन दोनों स्टार की काफी तारीफ की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की जोड़ी एक बार फिर से परदे पर धमाल मचाने को तैयार है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहन जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का 'नाम रात अकेली है' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि हनी त्रेहन को लंबे समय से अपनी फिल्म 'नाम रात अकेली है' के लिए ऐसी जोड़ी की जरूरत थी जो उनकी फिल्म को दमदार बना सके। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को देखने के बाद हनी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे को अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे 'सेक्रेड गेम्स' के अलावा साल 2014 में आई फिल्म 'बदलापुर' और साल 2015 में आई 'मांझी: माउंटेन मैन' की साथ नजर आ चुके हैं। इस दिनों ही फिल्मों में दर्शकों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की एक्टिंग को काफी पसंद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें