वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा ने मजेदार अंदाज एक कविता भी सुनाई है। जिसके शब्द कुछ इस प्रकार हैं, 'जैसा कि आप सुन सकते हैं पानी की ध्वनि, इट इज ब्यूटीफुल ओह सो सनी, द एअय इज लवली स्वीट ऐज हनी, प्लीज शेयर इफ यू थिंक आई एम फनी।' सारा की यह कविता लोगों को बहुत पसंद आ रही है और सभी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि सारा बहुत क्यूट और फनी लग रही हैं।
बात सारा के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं सारा की तीसरी फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल थी। इसके साथ ही सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में भी दिखी थीं। अब वह जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।