सोनू कहते हैं, 'मुझे लगता है कि ऐसी जिम्मेदारी उठाने के लिए मेरी उम्र काफी कम है। हां, मुझे पता है कि राजीव गांधी जी केवल 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए थे मगर वह बेहद अलग परिस्थितियां थी और वह एक बेहद सम्मानित राजनीतिक परिवार से संबंधित थे जबकि मेरे पास कोई अनुभव नहीं है।'
सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करने को लेकर तो सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह एक और वजह से चर्चा में आए थे। दरअसल, उनकी तस्वीर मैग्जीन स्टार डस्ट के कवर पेज पर छपी थी, जिसे शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा था कि एक समय था जब मैंने ऑडिशन के लिए अपनी फोटो भेजी थी और स्टार डस्ट ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। आज उन्होंने उन्हें कवर पेज पर जगह दी है।