सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग 3 सितंबर से शुरू होने वाली है। कल ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून रवाना हुए हैं।
टी सीरीज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है फिल्म की शूटिंग 3 सितंबर से शुरू की जाएगी और फिल्म 2018 में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। इस खबर को जानने के बाद सारा के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे फैंस को काफी खुशी होगी।
पढ़ें- 'केदारनाथ' की शूटिंग के लिए देहरादून रवाना हुए सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
सारा काफी से समय से इस फिल्म के लिए तैयारियां करने में लगी हुई हैं इसके साथ ही फिल्मी गलियारा भी उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरों से पटा हुआ है। फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं।
#Kedarnath stars @itsSSR and #SaraAliKhan.
Shoot starts 3rd September 2017. Summer 2018 release.@kriarj @balajimotionpic @Abhishekapoor
— TSeries (@TSeries) August 28, 2017