फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बर्थडे में शामिल हुईं सारा अली खान? शर्मिला टैगोर ने खिलाया केक; वायरल हुआ वीडियो

Mon, 22 Jun 2026 05:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan Attend Pakistani Actress Birthday Celebration: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन मना रही हैं, साथ में शर्मिला टैगोर भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को खूब सराहा रहे हैं। 
विज्ञापन
सारा अली खान ने मनाया इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के एक रेस्टोरेंट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुबरा खान अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बैठी हैं। सारा की दादी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी साथ दिखाई दे रही हैं। शर्मिला ने प्यार से पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुबरा खान को केक खिलाया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बॉलीवुड और पाकिस्तानी कलाकारों का यह मिलन देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हैं। 

शर्मिला टैगोर के हाथों से केक खाकर खुश हुईं कुबरा खान

कुबरा खान पाकिस्तानी सीरियल ‘डॉ. बहू’ से मशहूर हुईं। इस सीरियल को भारतीय दर्शक भी पसंद करते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि शर्मिला टैगोर भी कुबरा के सीरियल को पसंद करती हैं। शायद यही वजह हो सकती है कि लंदन में वह कुबरा खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन में सारा अली खान के साथ शामिल हुईं। 

 

 

विज्ञापन

सारा ने मां और दादी के साथ भी गुजारा समय 
कुबरा खान के वायरल वीडियो के अलावा सारा अली खान ने लंदन में अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ वक्त बिताया। वह मां और दादी के साथ थिएटर प्ले देखने पहुंची थीं। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सारा अली खान ने अपनी मां और दादी को लीजेंड एक्ट्रेसेस बताया।

सारा अली खान करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं? 
सारा अली खान की बीते दिनों एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई। वह एक फिल्म ‘उड़ता तीर’ नाम से भी कर रही हैं। इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें