नवोदित फिल्म अभिनेत्री सपना पब्बी ने अपनी आने वाली फिल्म 'खामोशियां' में जम कर अंग प्रदर्शन किया है। फिल्म में अली फजल और गुरमीत चौधरी ने सपना पब्बी के साथ कई गर्मागर्म दृश्यों को अंजाम दिया है। इन गर्मागर्म सीन्स की तस्वीरें जारी हो गई हैं, जिनमें सपना अली और गुरमीत के साथ हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।
हालांकि इन सीन्स को देना इन कलाकारों के लिए आसान काम नहीं था। लेकिन इस इरॉटिक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी है कि एक रहस्यमय औरत दो आदमियों को अपनी खूबसूरती के जरिये फंसाती है। ऐसे में इनके बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जाना स्वाभाविक था।