दरअसल, सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धांसू वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना 'मैं गई हार भरतार पनघट दूर से घना' गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। डांसर के लटके-झटके देखने लायक है। वह गाने की हर बीट पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हरे रंग के सलवार सूट में सपना काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपना लुक मेकअप और बालों में परांदा से पूरा किया है। इस आउटफिट के साथ डांसर ने अपने कानों में बड़े-बड़े झूमके पेयर किए हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'फड़के पत्ता पीपल का ज्यूं हवा तै, धड़के दिल दुनिया का न्यूं मेरी अदा तै।' सपना के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम... एक बात कहूं...स्वर्ग की परी भी फीकी है आपकी खूबसूरती का अगला।' एक और यूजर ने लिखा, 'ग्रीन सूट में आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सच बताऊं मैम में, आप तलवार लग रही हो।' इतना ही नहीं, एक यूजर ने सपना चौधरी को चलती फिरती तबाही कह दिया।