फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में सपना का शो देखने को लाखों फैंस उमड़े, मीडिया में बोलीं-मैं तो पोपट हूं

Mon, 01 Oct 2018 07:31 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
sapna choudhary
विज्ञापन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के दीवाने इतने हैं कि सपना के एक ठुमके को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती हैं। सपना अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सपना चौधरी ने झारखंड के धनबाद में शो किया था, जहां उनके डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस जुटे। 

विज्ञापन


आपको बता दें, डांस से पहले सपना ने अपने दर्शकों से खूब दिलचस्प बातें की। सपना ने बातों ही बातों में खुद को पोपट बताया, जिसके बाद उनके फैंस ने काफी मजे लिए। उसके बाद सपना ने कहा कि मैं दिल की बहुत साफ हूं, मैं जो भी काम करती हूं, घरवालों के लिए करती हूं। अपने परिवारिक हालात पर बात करते हुए सपना कहती हैं कि जब मैंने काम करना शुरू किया था, उस वक्त मेरे घर की स्थिति खराब थी। 

शो के दौरान सपना एक डॉक्टर से मजाक करते हुए कहती हैं कि सर, आपके दो बच्चे हैं। एक के लिए मुझे पसंद कर लो, मेरा कोई सीन नहीं हैं। पैसे भी अच्छा कमाती हूं, आपकी सेवा भी खूब करूंगी। सभी मौजूद लोग सपना की इस बेबाक बोतों से जमकर हंसे। इसके बाद सपना ने कहा कि आज मैं चाहूं तो घर पर बैठ कर खा सकती हूं, लेकिन मैं अपने फैंस के लिए काम कर रही हूं और मुझे अपने काम से बहुत खुशी मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें