फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanya Malhotra: नीचे गिरे पैपराजी की मदद के लिए दौड़ीं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- लगी तो नहीं सर...

Thu, 27 Jan 2022 01:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सान्या मल्होत्रा एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिख रही हैं।

 
विज्ञापन
सान्हा मल्होत्रा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सान्या मल्होत्रा एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिख रही हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जमीन पर गिरे व्यक्ति से कैसे सान्या मल्होत्रा बार-बार यह पूछ रही हैं कि आप ठीक हैं?

विज्ञापन


वह उस व्यक्ति के लिए चिंतित दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पैपराजी सान्या मल्होत्रा को कैप्चर करने की कोशिश करते हैं उसी वक्त एक व्यक्ति का पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाता है। यह देखकर सान्या मल्होत्रा उस व्यक्ति को उठाने के लिए उसके पास पहुंच जाती हैं और उससे उसका हाल पूछती हैं।

यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि कैमरापर्सन था। वीडियो में सान्या को कैमरापर्सन की मदद करने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वह कहती हैं "अरे अरे...लगी तो नहीं न सर आपको?" सान्या मल्होत्रा व्यक्ति से कहती हैं कि पहले अपना पैर देखो। इसके बाद सान्या कार में बैठकर चले जाती हैं। उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें दयालु बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें