फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों की लड़ाई से फूटेगा जोरदार 'पटाखा', ट्रेलर में दिखा सुनील ग्रोवर का जबरदस्त अंदाज

Wed, 15 Aug 2018 09:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'पटाखा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बीते दिनों इस फिल्म के एक साथ पांच पोस्टर रिलीज किए गए थे। जिसमें 'पटाखा' के सभी किरदारों से परिचय करवाया गया था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। कुछ ही घटों में 'पटाखा' के ट्रेलर को साढ़े 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन


बात करें फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसको देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी दो ऐसी बहनों की जो एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और हमेशा लड़की रहती हैं।
विज्ञापन

'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा के अलावा टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में सभी किरदार बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विजय राज सान्या और राधिका के पिता के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज लंबे समय बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले वह सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'रंगून' लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं आपको बता दें कि फिल्म 'पटाखा' 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें