फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanya Malhotra: 'इफ्फी' में 'मिसेज' के प्रीमियर पर उत्साहित सान्या मल्होत्रा, खुशी जताते हुए बोलीं- आभारी हूं

Mon, 11 Nov 2024 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे सातवें आसमान पर हैं। मामला ही कुछ ऐसा है। उनकी फिल्म 'मिसेज' का एशिया प्रीमियर 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में होगा। 
विज्ञापन
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज' का एशिया प्रीमियर 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में होने जा रहा है। इस महोत्सव में 22 नवंबर को फिल्म दिखाई जाएगी। सान्या की यह फिल्म न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) और पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहले ही तारीफ लूट चुकी है। अब इफ्फी में फिल्म के प्रीमियर को लेकर सान्या बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रीमियर में मौजूद रहेंगी ये हस्तियां
फिल्म 'मिसेज' का निर्देशन आरती कदव ने किया है। अब इफ्फी में इसकी स्क्रीनिंग में सान्या मल्होत्रा और आरती कदव के अलावा निर्माता ज्योति देशपांडे और हरमन बावेजा  सह-निर्माता स्मिता बालिगा शामिल होंगे। सान्या ने इस बात पर खुशी जताते हुए कहा है कि ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म ने एक चक्र पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, 'मैं आभारी हूं और इफ्फी में इसके प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं'। 
Singh Is Kinng: अक्षय कुमार की जगह 'सिंह इज किंग' में नजर आएंगे ये अभिनेता, जानिए क्या होगा सीक्वल फिल्म का नाम

सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक आरती कदव ने जताई खुशी
इसके अलावा फिल्म के प्रीमियर को लेकर निर्देशक आरती कदव ने कहा, ' फिल्म मिसेज को लाना, भारत को अपने दिल के करीब महसूस करने जैसा है। अपने शुरुआती सफर से लेकर कई अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में प्रदर्शन तक, यह फिल्म भावनाओं, संस्कृति और कहानी कहने की शक्ति की खोज रही है। आखिर अब इसका प्रीमियर भारत में होने जा रहा है और यह अनूभूति ऐसी है कि जैसे हम अपने घर आ गए हों। मैं इसके लिए दर्शकों की आभारी हूं'।
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर नजर आए काल पेन, अमेरिकी अभिनेता के साथ जेठालाल ने खींची सेल्फी
विज्ञापन

सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sanyamalhotra_
सान्या ने अदा किया है यह किरदार
फिल्म 'मिसेज' ऋचा की कहानी है। यह किरदार सान्या मल्होत्रा ने अदा किया है। ऋचा का किरदार एक विवाहित लड़की के जीवन को दर्शाता है, जो रसोई में अपना जीवन बसर करते हुए अपनी पहचान खोजती है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा के साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
55th IFFI: 55वें इफ्फी में होगा राधिका आप्टे की 'साली मोहब्बत' का प्रीमियर, मनीष मल्होत्रा ने किया प्रोड्यूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें