सान्या मल्होत्रा-फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
फातिमा सना शेख भी पहुंचीं
सान्या मल्होत्रा के जन्मदिन के मौके पर उनकी खास दोस्त फातिमा सना शेख भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सान्या को गले लगाकर खूब प्यार लुटाया। दोनों साथ में पोज देती दिखीं। फिल्म 'दंगल' में दोनों काम कर चुकी हैं।
सान्या मल्होत्रा-फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
सान्या का एक्टिंग करियर
सान्या का जन्म 25 फरवरी 1992 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ। फिल्म 'दंगल' से उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। साल 2016 में शुरू हुआ सान्या का अभिनय सफर अब शानदार पड़ाव पर पहुंच चुका है। सान्या मल्होत्रा एक प्रशिक्षित बैली और कंटेम्पररी डांसर हैं। सान्या की चर्चित फिल्मों की बात करें तो वे 'पटाखा', 'बधाई हो', 'शकुंतला देवी', 'लूडो', 'पगलैट', 'मीनाक्षी सुंदरेशंवर', 'लव होस्टल' और 'मिसेज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म 'बंदर' है। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है।