क्यों विवाद में आया था बादशाह का गाना?
बादशाह ने हाल ही में एक ट्रैक ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें युवा लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था। साथ ही बोल काफी आपत्तिजनक थे। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। बादशाह को महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा। विवाद बढ़ता देख बादशाह ने सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी थी।