कब रिलीज होगी ‘खोसला का घोसला 2’
‘खोसला का घोसला’ की रिलीज के 20 साल बाद ‘खोसला का घोसला 2’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट भी तय कर दी है। दरअसल, यह फिल्म इस साल अगस्त में रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, ‘खोसला का घोसला 2’, 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'कल्ट क्लासिक रिटर्न्स- खोसला का घोसला 2।'
'खोसला का घोंसला 2' की स्टार कास्ट
'खोसला का घोंसला 2', 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विनय पाठक, रणवीर शौरी, तारा शर्मा, किरण जुनेजा और रवि किशन भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है। यह फिल्म 2006 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खोसला का घोंसला' का सीक्वल है।
‘खोसला का घोंसला’ के बारे में
ओरिजिनल फिल्म ‘खोसला का घोंसला’ 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था। यह अपनी हल्की-फुल्की कहानी और दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों को बेहद पसंद आई। इस फिल्म में प्रॉपर्टी स्कैम और पारिवारिक झगड़ों जैसे मुद्दों पर आसान लेकिन मजेदार तरीके से पेश किया गया।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' की कौशल्या ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ तस्वीर, बताईं तीन महत्वपूर्ण बातें; लिखा- 'लव यू आरके'