फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष कुमार आरएस ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर स्क्रिप्ट कॉपी करने का लगाया आरोप, कानूनी कार्रवाई करने की कही बात

Tue, 31 Mar 2026 08:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, अब विवादों में घिर गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसे लोगों से भी खासा प्यार मिल रहा है। लेकिन इस बीच फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने फिल्म पर और इसकी स्क्रिप्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास इसका पूरे सबूत है और वह अब कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

संतोष कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

फिल्ममेकर संतोष कुमार का कहना है कि फिल्म की कहानी उनकी 2023 में लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है। संतोष ने कहा कि उन्हें फिल्म देखने के बाद इस बात का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, ‘आप सबने ‘धुरंधर 2’ देखी होगी।

यह फिल्म हर जगह अच्छा कर रही है। लेकिन फिल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी कहानी और स्क्रिप्ट है। मैंने इसे 2023 में बहुत मेहनत से लिखा था। मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर बड़े एक्टर्स चाहिए तो किसी कॉर्पोरेट कंपनी का सपोर्ट जरूरी होता है।’

बड़ी कंपनियों को सुनाई थी कहानी

विज्ञापन

संतोष के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट कई बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों को भेजी थी, जिनमें सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में देखना चाहते थे।

रजिस्ट्रेशन और सबूत होने का दावा
संतोष ने कहा कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट नवंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर करवाई थी। उनके पास ईमेल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी मौजूद हैं जो उनके दावे को साबित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत कोशिश की और अपनी कहानी कई लोगों को भेजी। मैं स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन का सदस्य हूं और मैंने अपनी कहानी नवंबर 2023 में वहां रजिस्टर करवाई थी।’

विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की तैयारी
संतोष ने साफ कहा कि वह इस मामले को लेकर केस दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं इस फिल्म पर केस कर रहा हूं क्योंकि भले ही उन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाई है, लेकिन मेरी कहानी का इस्तेमाल किया गया है। मैंने यह फिल्म मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा बना दिया गया। यह मुझे बहुत दुख पहुंचा रहा है।’

कौन हैं संतोष कुमार आरएस?
आईएमडीबी प्रोफाइल के अनुसार, संतोष कुमार आरएस कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। वह इंडियन सिनेमा में डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ‘कैंपस क्रांति’ (2023) से की थी, जिसे उन्होंने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसके अलावा वह आने वाली पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर ‘युवन रॉबिनहुड’ (2026) के भी डायरेक्टर और राइटर हैं, और इस फिल्म को वह खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें