वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
प्रियंका का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि ‘अच्छा लगा देख कर कि उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं भूला,’ वहीं कई लोगों ने ‘वाहेगुरु जी’ लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेम
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के बाद पहुंचीं अमृतसर
प्रियंका हाल ही में ऑस्कर 2026 अटेंड करके भारत लौटी हैं। अब वे गोल्डन टेंपल में सेवा करती नजर आईं। बता दें कि उनका अमृतसर एयरपोर्ट पर भी जोरदार स्वागत हुआ, जहां उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हालांकि, उनके अमृतसर दौरे का असली कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा
ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए शहर में हो सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं और इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अमृतसर का खाना भी किया एंजॉय
गोल्डन टेंपल जाने के अलावा प्रियंका ने अमृतसर के खाने का भी मजा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोले कुल्चे खाते हुए एक झलक भी शेयर की। अब प्रियंका का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जहां वह एक तरफ इंटरनेशनल स्टार हैं तो वहीं अपनी परंपराओं और जड़ों से भी जुड़ी हुई हैं।