फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjeev Kumar: इस अभिनेता को थी नॉनवेज की ऐसी दीवानगी कि लेना पड़ा किराए का फ्लैट, सुर्खियों में रही लव लाइफ

Wed, 06 Nov 2024 07:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज भी शोले के अपने लोकप्रिय 'ठाकुर' के किरदार से वह लोगों के दिलों में अमर हैं। हम बात कर रहे हैं संजीव कुमार की। तो आइए अभिनेता की पुण्यतिथि पर जानते हैं, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
विज्ञापन
संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी सिनेमा का गठन कई महान कलाकारों के योगदान से मिलकर हुआ है। कभी हीरो, कभी विलेन तो कभी साइड रोल्स कर के भी कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही महान शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो सत्तर के दशक के टॉप स्टार्स की लिस्ट में शुमार रहे। उन्हें 'हरफनमौला स्टार' भी कहा जाता था। आज भी शोले के अपने लोकप्रिय 'ठाकुर' के किरदार से वह लोगों के दिलों में अमर हैं। हम बात कर रहे हैं संजीव कुमार की। तो आइए अभिनेता की पुण्यतिथि पर जानते हैं, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
विज्ञापन


एक्सपेरिमेंटल रोल के लिए मशहूर थे अभिनेता
पर्दे पर एक्सपेरिमेंटल रोल करने के अलावा असल जिंदगी में भी संजीव कुमार अलग सोच के इंसान थे। छोटी सी उम्र में बड़ी छाप छोड़ने वाले संजीव कुमार का  6 नवंबर 1984 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक तरफ जहां आज कलाकार बूढे होकर भी जवानी के रोल करना पसंद करते हैं। संजीव कुमार इससे बिल्कुल उलट थे, उन्होंने अपनी उम्र से भी बड़े का रोल किया और उनके इसी किरदार की आज भी लोग सराहना करते हैं।

नॉनवेज खाने के लिए लिया था किराए पर घर
संजीव कुमार के बारे में बताते हुए सचिन पिलगांवकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि संजीव कुमार को नॉनवेज खाना बहुत पसंद था। लेकिन, उनके घर पर मांसाहारी भोजन खाने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं थी। अभिनेता ने इसका उपाय निकाला और एक फ्लैट किराए पर ले लिया था। इसके बाद संजीव कुमार दूसरे फ्लैट पर जाकर मांस-मच्छी खाते थे और अपने घर को शुद्ध रखते थे।
विज्ञापन


इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम
संजीव कुमार की प्रोफेशनल लाइफ जितनी कामयाब रही, निजी जिंदगी में अभिनेता ने उतना ही संघर्ष किया। यूं तो अभिनेता का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जड़ा, लेकिन निजी जिंदगी में वह अकेले ही रह गए। इस लिस्ट में हेमा मालिनी, नूतन और शबाना आजमी जैसी अदाकाराओं का नाम भी शामिल है। हेमा मालिनी की मां ने उनके रिश्ते को मना कर दिया था। इसके बाद वे डिप्रेशन में चले गए। इसके अलावा अभिनेता का नाम आशा सचदेव के साथ भी जुड़ा था। आशा सचदेव और संजीव कुमार के रिश्ते को लेकर कई खबरें आईं, लेकिन सुर्खियां नहीं बटोर पाईं।

निधन के बाद रिलीज हुई फिल्में
जीते जी तो संजीव ने कई फिल्मों में काम किया था ही था, लेकिन अभिनेता के निधन के बाद भी उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थीं।  एक्टर ने इसमें तीन या चार फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी। बाकी फिल्मों की पटकथा के दूसरे पार्ट में थोड़ा- बहुत बदलाव कर उन्हें रिलीज किया गया।
 

Celebs: पैपराजी और अपने प्रशंसकों पर भड़क चुके हैं ये सितारे, सरेआम लगा दी थी क्लास








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें