फिल्म ठाकरे का निर्माण करने के बाद सांसद संजय राऊत ने अब आगे भी फिल्में बनाने का फैसला किया है। इस बात की घोषणा खुद उन्होंने अपनी आगे की तीन फिल्मों के बारे में बताकर की है। संजय राऊत को फिल्म ठाकरे को लेकर काफी सराहना मिली है। बाला साहब ठाकरे के समर्थकों व मुंबई के नागरिकों ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा भी की है।
इसीलिए अब संजय राऊत अपने Raut'ers एंटरटेनमेंट कंपनी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। संजय राऊत की अगली फिल्म खुद ठाकरे का सीक्वल होगी, जिसमें बाला साहब की ज़िंदगी के पेचीदा हिस्सों को भी दर्शाया जाएगा। तभी इस फिल्म के लिए पूर्ण रूप से नई टीम भी तैयार की जा रही है। वहीं दूसरे प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए संजय राऊत कहते हैं " मैं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज की ज़िंदगी कहानी को भी बड़े परदे पर लाना चाहता हूं। उनका परीक्षण और क्लेश, आपातकाल के दौरान उनकी लड़ाई और सामान्य रूप से उनका जीवन युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायी है। हमने फिल्म के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस फिल्म को जॉर्ज नाम दिया है। ”
इन दो फिल्मों के अलावा संजय राऊत एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म मुंबई में हुए 26/11 के आंतकी हमलों पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन पुर्वशी राऊत करेंगी। जल्द ही आने वाले वक्त में संजय राऊत आधिकारिक रूप से भी इन तीन फिल्मों की घोषणा करेंगे।