फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार पर संजय मिश्रा का कटाक्ष, छोटे निर्माता-निर्देशकों का बताया दर्द

Fri, 02 Oct 2020 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है। 
  • फिल्मों को रिलीज की गारंटी मिलनी चाहिए।
  • छोटे निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों से ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
संजय मिश्रा - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवु़ड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बहुत हुआ सम्मान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में भी संजय मिश्रा अपने अलग किरदार से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हैं। इस बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले पर संजय मिश्रा ने अमर उजाला डॉट कॉम के बात करते कटाक्ष किया है। संजय मिश्र से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में नई फिल्मी सिटी बनाने के सरकार के फैसले को आप कैसे देखते हैं ? संजय मिश्र ने इस सवाल के जबाव में कटाक्ष करते हुए कहा है फिल्म सिटी कहीं भी बने, लेकिन फिल्मों को रिलीज की गारंटी मिलनी चाहिए। 


संजय मिश्र ने छोटे निर्माता-निर्देशकों को परेशानी बताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई छोटे निर्माता-निर्देशक हैं जिनकी फिल्में ज्यादा कमाई नहीं कर पाती हैं। इनकी फिल्में सिनेमाघर में कैसे चलें सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि छोटे निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों से ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा संजय मिश्र ने बॉलीवुड में कलाकार बनने आ रहे युवाओं को भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरे बनने से पहले कलाकार बनने की सोचना चाहिए। संजय मिश्रा ने और भी कई विषयों पर अमर उजाला डॉट कॉम से बात की। आपको बता दें कि फिल्म 'बहुत हुआ सम्मान' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


पढ़ें: महाराष्ट्र के सिनेमाघर न खुलने से टली ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज, रणवीर की ‘83’ का ये है ताजा अपडेट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें