फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmaavat: रणवीर से खफा होकर SRK को खिलजी बनाना चाहते थे भंसाली? जानें फिर क्यों नहीं बनी बात

Tue, 18 Jul 2023 06:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के पोस्टर में शाहरुख का लुक भी लोगों को काफी पसंद आया है। अब काफी दिनों के बाद खबर आ रही है कि शाहरुख फिल्म ‘पद्मावत’ का भी हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह फिल्म साइन नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन
शाहरुख-संजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। ‘जवान’ के प्रीव्यू टीजर ने दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा दिया था। ‘पठान’ की जबर्दस्त सफलता के बाद मेकर्स को अब ‘जवान’ से भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख का लुक भी लोगों को काफी पसंद आया है। अब काफी दिनों के बाद खबर आ रही है कि शाहरुख फिल्म ‘पद्मावत’ का भी हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह फिल्म साइन नहीं कर पाए थे। 

विज्ञापन

शाहरुख खान बनने वाले थे पद्मावत का हिस्सा?
संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ अपनी पूरी शूटिंग और रिलीज के दौरान काफी विवादों में रही थी। अब खबर आ रही है कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर संजय लीला भंसाली को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भंसाली की यह फिल्म एक महाकाव्य पर आधारित थी, इसलिए वह पात्रों को लेकर कोई भी गलती नहीं करना चाहते थे। इसी क्रम में भंसाली ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए शाहरुख से भी संपर्क किया था।

Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी

भंसाली के सामने किंग खान ने रखी थी यह शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय पर रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका के लिए फाइनल किया गया था, लेकिन अभिनेता ने कुछ ऐसी शर्तें रखी थी, जो भंसाली को मान्य नहीं थी। रणवीर ने अपने कारणों से फिल्म से बाहर होने का फैसला किया था। यह शूटिंग शुरू होने से कुछ ही महीने पहले की बात है। रणवीर के जाने के बाद भंसाली ने शाहरुख से संपर्क किया और उनके पास गए।

Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं

विज्ञापन

इस वजह से रणवीर की हुई वापसी
शाहरुख अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गए। शाहरुख ने भी भंसाली के सामने शर्त रखी कि अगर वह फिल्म करेंगे तो फिल्म का शीर्षक बदला जाना चाहिए क्योंकि उनके प्रशंसक उन्हें नायिका के नाम पर फिल्म में देखना पसंद नहीं करेंगे। भंसाली जब तक शाहरुख के शर्त पर भंसाली विचार कर पाते तब तक दीपिका पादुकोण ने कहा कि अगर फिल्म का शीर्षक बदला गया तो वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद भंसाली ने रणवीर को वापस बुला लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें