फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता साथ आए, ‘जय सोमनाथ’ के लिए मिलाया हाथ; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Sun, 15 Feb 2026 02:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Leela Bhansali And Ketan Mehta Upcoming Film Jai Somnath: संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर 'जय सोमनाथ' फिल्म का ऐलान किया है। यह दोनों मिलकर सोमनाथ की अमर गाथा को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए लेकर आएंगे। 
 
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली और केतन मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर हैं। अब यह दोनों निर्देशक फिल्म ‘जय सोमनाथ’ के लिए साथ आए हैं। इस ऐतिहासिक कहानी के जरिए भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य विरासत बड़े पर्दे पर उतरेगी। 

विज्ञापन


केतन मेहता संभालेंगे निर्देशन की कमान
'जय सोमनाथ' फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज (केतन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी) के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं केतन मेहता इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। ‘जय सोमनाथ’ फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। 




फिल्म में क्या होगी कहानी? 
फिल्म 'जय सोमनाथ' की कहानी 1025-1026 ईस्वी के उस दौर में लेकर जाएगी। जब महमूद गजनी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूटा था। यह भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जो विनाश के बाद फिर से खड़े होने की ताकत को दिखाता है। सोमनाथ मंदिर की गौरव गाथा को इस फिल्म में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: क्या 'लव एंड वॉर' से पहले रिलीज होगी 'रामायण'? रणबीर कपूर ने दी अपडेट; 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर कही ये बात 

क्यों खास है संजय लीला भंसाली और केतन मेहता यह प्रोजेक्ट
फिल्म 'जय सोमनाथ' संजय लीला भंसाली और केतन मेहता के लिए एक खास प्रोजेक्ट्स है। दरअसल, दोनों ही फिल्ममेकर गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। वह सोमनाथ मंदिर के महत्व को, उसके इतिहास को अच्छे से समझते हैं। साथ ही दोनों एक उम्दा फिल्ममेकर हैं तो इस कहानी में जान डालने का काम बखूबी कर सकते हैं। सिनेमैटिक नजरिए भी यह फिल्म दर्शकों को चौंका सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें