फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Khan Birthday: मुस्लिम होकर भी हनुमान भक्त कैसे बने संजय? जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़े अनसुने किस्से

Tue, 03 Jan 2023 08:17 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय खान टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे। इसके बाद वह 13 महीने अस्पताल में भर्ती रहे। ठीक होने के बाद वह जयपुर के हनुमान मंदिर पहुंचे और जय हनुमान धारावाहिक बनाया।
विज्ञापन
Sanjay Khan birthday - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाह अब्बास खान यानी असली नाम संजय खान बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक हैं।  संजय खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। संजय खान का जन्म 3 जनवरी  1941 को बेंगलुरु में हुआ था। फिल्म हकीकत 1964 से अभिनेता ने बॉलीवुड में कदम रखा था। संजय खान ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक खूब नाम कमाया। इसके अलावा उन्होंने मेला, उपासना,धुंध और नागिन जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया। 

विज्ञापन

Sanjay Khan birthday - फोटो : social media
संजय खान के हैं चार बच्चे
संजय खान बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान के छोटे भाई हैं। संजय खान ने साल 1966 में जरीन खान से शादी की। अभिनेता के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे जायद खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, संजय की बेटी सुजैन खान की शादी बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से हुई थी, लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है।

यह भी पढ़ें- ऑल ब्लैक में रणवीर संग वेकेशन पर निकलीं दीपिका

Sanjay Khan birthday - फोटो : social media
1977 में चांदी सोना से की प्रॉडक्शन की शुरुआत
संजय खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 10 लाख, एक फूल दो माली, इंतकाम, धुंध, मेला, चांदी सोना, अब्दुल्ला जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। इसके बाद संजय खान ने साल 1977 में निर्देशन में हाथ आजमाया। साल 1977 में चांदी सोना में बतौर निर्देशक और प्रॉड्यूसर काम शुरू किया। इस फिल्म में संजय ने मुख्य किरदार निभाया था। 
 
यह भी पढ़ें- सर्दी में बिकिनी पहन श्रद्धा दास ने ढाया कहर

Sanjay Khan birthday - फोटो : social media
टीपू सुल्तान के सेट पर लगी थी भयंकर आग
1990 में संजय ने 10 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की। उन्होंने टीपू सुल्तान पर एक टीवी सीरीज की शुरुआत की, जिसका नाम था, ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान।’ इस सीरीज में संजय ने डायरेक्शन किया और मुख्य किरदार में भी नजर आए। टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान सेट पर भयंकर आग लग गई थी, जिससे 40-50 लोगों की मौत हो गई। वहीं, संजय भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे, जिसके बाद उनकी 73 सर्जरी हुईं और काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे।

यह भी पढ़ें- कड़ाके की सर्दी में गर्मी का एहसास कराएंगे निया शर्मा के ये लुक्स
विज्ञापन

Sanjay Khan birthday - फोटो : social media
जानें कैसे पहुंचे हनुमान मंदिर
साल 1997 में उन्होंने एक टीवी शो भगवान हनुमान पर भी बनाया, जिसका नाम जय हनुमान था। भगवान हनुमान पर बने इस सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हनुमान जी से जुड़ा एक किस्सा संजय खान ने इंटरव्यू के दौरान खुद बताया था। उन्होंने कहा था कि भगवान हनुमान के साथ उनके प्यार की शुरुआत तब हुई, जब वह बहुत बड़े हादसे के बाद 13 महीने अस्पताल में रहकर घर लौटे। उन्होंने एक हनुमान मंदिर के पुजारी से मुलाकात की, जहां उस पुजारी ने संजय खान को बताया कि जब वह अस्पताल में इतनी बड़ी मुश्किल से जुझ रहे थे, तब पंडित जी उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। इसके बाद पुजारी ने उन्हें उस हनुमान मंदिर में आने के लिए कहा। वह मंदिर जयपुर में समोद पैलेस के करीब था, जिसके बाद संजय उस मंदिर में पहुंचे और उन्हें भगवान हनुमान के बारे में जानने की इच्छा हुई। इसके बाद उन्होंने भगवान हनुमान के बारे में सभी प्रकार की जानकारी हासिल कीं और उन पर सीरियल भी बनाया। इस धारावाहिक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें