फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर की जिंदगी में संजय दत्त बने 'खलनायक', वजह दिलचस्प

Thu, 10 May 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों रणबीर कपूर अपनी दो फिल्मों के लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में संजय दत्त के किरदार में नजर आने वाले वहीं हाल ही में उनकी दूसरी फिल्म ‘शमशेरा’ का टीजर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘शमशेरा’ का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए करण को लंबे समय से एक दमदार खलनायक की तलाश थी, जोकि अब खत्म हो गई है। 
विज्ञापन

संजय दत्त खलनायक के किरदार में नजर आएंगे

अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार फिल्म ‘शमशेरा’ में बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। यानी संजय दत्त की बायोपिक करने के बाद रणबीर कपूर संजय दत्त से फाइट करते दिखेंगे।

वहीं ‘शमशेरा’ में काम करने को लेकर संजय दत्त ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने बताया कि फिल्म 'शमशेरा' के साथ वह पहली बार यशराज फिल्म्स के के साथ काम कर रहे हैं। यानी फिल्म इंडस्ट्री में 37 साल बिताने के बाद आज तक संजय दत्त ने यशराज फिल्म्स के साथ कभी काम नहीं किया। इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने किया है। 
विज्ञापन

जबरदस्त एक्शन से भरपूर

संजय दत्त ने बताया-‘मेरे पिता और यश अंकल बहुत ही अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में ‘परंपरा’, ‘फासले’ और ‘वक्त’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। यह यशराज बैनर के साथ मेरी पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर मैं काफी भावुक हूं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। इस फिल्म के साल 2019 में आने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें