फिल्म के इस प्रोमो वीडियो को राजी के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्विटर पर शेयर किया है। हाल ही में रिलीज हुए 'राजी' के तीन गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के सभी गाने गुलजार ने लिखे हैं। आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है।
इस फिल्म में आलिया एक ऐसे जासूस के किरदार में हैं, जिसका पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर यानि विक्की कौशल से सिर्फ इसलिए कर देता है ताकि वह भारत की आंख और कान बनकर पाकिस्तान की जासूसी कर सकें और देश की रक्षा कर सकें। फिल्म 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म 11 मई को रिलीज होगी।