बॉलीवुड फिल्म 'धमाल' का तीसरा पार्ट जल्द ही बनने वाला है। इसके पहले दो पार्ट में तो संजय दत्त ने काम किया है लेकिन अब खबर है कि इसके तीसरे पार्ट में उन्होंने काम करने से मना कर दिया है। मुंबई रिपोर्ट की एक खबर के अनुसार, संजय का कहना है कि ये एक एडल्ट फिल्म है और वो नहीं चाहते कि उनके बच्चे उन्हें एडल्ड कॉमेडी करते हुए देखें।
इसके अलावा कहा जा रहा है कि संजय अगले साल अपनी दो फिल्मों, 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' 'टोरबाज' को लेकर बिजी रहने वाले हैं इसलिए इस फिल्म के लिए उनके पास समय नहीं है। साथ ही कहा जा रहा है कि इसके तीसरे पार्ट में रितेश देशमुख भी नजर नहीं आएंगे।
इंदिरा कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'धमाल' का पहला पार्ट 2007 में आया था जिसमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी थे। इसके अलावा इसके दूसरे पार्ट 'डबल धमाल' को 2011 में रिलीज किया गया था।