फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेम पर हमले के बाद संजू बाबा की दिक्कतें बढ़ीं

Sat, 29 Jun 2013 12:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अबु सलेम पर जेल में हुए जानलेवा हमले के बाद पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। उन पर किसी प्रकार का हमला न हो इसलिए उन्हें एक स्पेशल सेल में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुंबई के तलोजा जेल में सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर गुरुवार को हुए हमला हुआ। सलेम के हाथ में दो गोलियां लगी है। हालांकि जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने अबू सलेम को खतरे से बाहर बताया है।

अबु सलेम पर हुई इस घटना को येरवादा जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। संजय दत्त को ऐसे किसी हमले से बचाने के लिए जेल प्रशासन उन्हें बाकी कैदियों से अलग कर रहा है।
विज्ञापन

छोटा शकील की धमकी, अगली बार नहीं बचेगा सलेमइस घटना के बाद से ही संजय दत्त के बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार संजय दत्त को अब खुली कोठरी के बजाय 8 X 10 आकार की स्पेशल सेल में रखा जा सकता है।

इसके अलावा फिलहाल संजय दत्त के बैरक से निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्हें अन्य कैदियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है यहां तक कि उनका खाना भी उनके बैरक में ही दिया जा रहा है। संजय दत अगर बैरक से बाहर जाते भी हैं, तो उनके साथ कम से कम तीन गार्ड रहते हैं।

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र की जेलों में बंद कैदियों की सुरक्षा को ले कर सवालिया निशान लग गए हैं। महाराष्ट्र की अतिरिक्त जेल पुलिस महानिरीक्षक मीरा बोरवंकर ने महाराष्ट्र के सभी जेलों में  सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें