फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोमो में दिखे पर फिल्म से गायब! संजय दत्त से लेकर राहुल देव तक, कहां खो गए 'वेलकम टू द जंगल' के ये कलाकार?

Sat, 27 Jun 2026 06:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Cast: 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में कई कलाकार नजर आए थे। मगर रिलीज के बाद फिल्म में ये कलाकार नजर नहीं आए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों की अदाकारी से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' कल यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में जहां बहुत बड़ी स्टारकास्ट है, वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिनको इसमें लिया जाना था मगर इन्हें नहीं लिया गया। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के एलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और फरीदा जलाल हैं। दर्शक सभी कलाकारों की अदाकारी और उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।

संजय दत्त, मीका सिंह, राहुल देव, इनामुल हक, शारिब हाश्मी - फोटो : फेसबुक@filmiitalks
ये कलाकार नहीं आए नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने जब फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया था, तो उसमें कई दूसरे कलाकार भी नजर आए थे। मगर फिल्म में उन कलाकारों को नहीं लिया गया। इन कलाकारों में संजय दत्त, मीका सिंह, राहुल देव, इनामुल हक और शारिब हाश्मी शामिल हैं। मेकर्स ने यह नहीं बताया है कि इन कलाकारों को फिल्म में क्यों नहीं लिया गया है।

'अनकही कहानी दिखाएगी फिल्म', 'प्रहार' में राजकुमार राव की अदाकारी को लेकर वकील उज्जवल निकम ने कही ऐसी बात

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
फिल्म का कलेक्शन
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला, वेदांत विकास बाली और राकेश डांग हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें