रवि किशन भी आएंगे नजर
जब से हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा शुरू हुई है, तब से अक्षय कुमार के इस फिल्म में होने के लेकर काफी संदेह बना हुआ था। कहा जा रहा था कि अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन को रिप्लेस किया गया है, लेकिन बाद में यह बात झूठ निकली और साफ हो गया कि अक्षय ही राजू का किरदार निभाएंगे। वहीं संजय दत्त 'हेरा फेरी 3' में विलन के रोल में नजर आने वाले हैं। अभिनेता रवि किशन के दूर के भाई की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो एक गैंगस्टर है।
इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर डिंपल ने रणबीर को जड़े थे 15-20 थप्पड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
संजय दत्त ने किया कन्फर्म
हाल ही में 'हेरा फेरी 3' के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने कहा, 'हां, मैं फिल्म कर रहा हूं। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना रोमांचक होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ मिलकर काम करना मेरे बहुत खुशी की बात है'।
निभाएंगे यह भूमिका
संजय दत्त ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इस फिल्म में वह एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। उनका किरदार एक अंधे डॉन का होने वाला है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि कलाकारों की शूटिंग की तारीख तय हो जाने पर वह बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।