फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर सिंह से परेशान हुए संजय दत्त के पड़ोसी, रोकनी पड़ी शूटिंग

Fri, 14 Apr 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
रण्‍ाबीर कपूर
विज्ञापन
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी सबसे मुश्किल फिल्म 'दत्त' की शूटिंग में बिजी हैं। ये संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए रणबीर काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग संजय दत्त के पाली हिल स्थित घर में शुरू हुई।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त के पड़ोसी बहुत परेशान हुए। इतना ही नहीं पड़ोसियों ने शूटिंग का विरोध करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। दरअसल, शूटिंग के लिए क्रू मेंबर्स ने रोड को 50 मिनट के लिए ब्लॉ‌क कर दिया था। इतना ही नहीं, शूट के बाद वे गंदगी भी वहीं छोड़ कर चले गए थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोसियों ने किया विरोध

रण्‍ाबीर कपूर
फिल्म की शूटिंग सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। पड़ोसियों ने शूटिंग का विरोध करने के लिए शूटिंग स्पॉट पर ही अपनी गाड़ियां पार्क कर दीं। फिल्म के लिए ऐसा सीन शूट करना था जिसमें रणबीर को घर के बाहर फरारी ड्राइव करनी थी। लेकिन गाड़ियां पार्क होने की वजह से शूटिंग नहीं हो पाई। 

जब शूटिंग का विरोध हुआ तो फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी बाहर आए और उन्‍होंने ​पड़ोसियों से माफी मांगी। उन्होंने शूटिंग के लिए 10 मिनट का समय मांगा और बाकी की शूटिंग घर के अंदर हुई। 
ये भ्‍ाी देख्‍ाें-  फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक, देखें तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें