रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की रिलीज डेट अभी तक सात बार बदली जा चुकी है, ऐसे में रणवीर कपूर ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बातचीत करते हुए साफ किया कि इस फिल्म की रिलीज डेट तय की जा चुकी है और वो 14 जुलाई है। फंक्शन के दौरान रणवीर कपूर ने घोषणा कर दी है कि 14 जुलाई ही फिल्म रिलीज की फाइनल रिलीज डेट है और अब इसको आगे नहीं बढाया जाएगा।
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस फिल्म को रिलीज होने में दो साल लग गए। इसकी एक बड़ी वजह कैटरीना और रणवीर कपूर का ब्रेक अप भी माना जा रहा है। आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया।
इसे भी पढ़े- रणबीर को दिए 'किस' कटवाने पर तुली कैटरीना कैफ, सता रहा कौन सा डर
ब्रके अप के बाद ये कैटरीना और रणवीर कपूर की पहली फिल्म है। दोनो के फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर रोमांस करते देखने के लिए काफी बेताब हैं। ऐसे में फाइनल रिलीज डेट जानकर वो खुश हो जाएंगे।
सेट पर कैटरीना ने रणबीर को नजरअंदाज कर दिया
‘जग्गा जासूस’
- फोटो : self
ये एक म्यूजिकल फिल्म है, इस फिल्म में 29 गाने हैं। इन गानो को प्रीतम ने कंपोज किया है। हाल ही में सामने आईं खबरों के मुताबिक कैटरीना और रणबीर शुक्रवार और शनिवार को इस फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग फिल्मसिटी कर रहे थे। जहाँ रणबीर कैटरीना के साथ काफी फ्रैंडली होने की कोशिश कर रहे थे और कैटरीना ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और अपने शूट पर ध्यान दे रही थी। यह सबकुछ देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
इसे भी पढ़े- ऐसा क्या हुआ जो डायरेक्टर से काम मांग रही अक्षय कुमार की बीवी
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैटरीना और रणवीर की कैमिस्ट्री फिल्म प्रोमोशन के दौरान क्या रहती है। क्या ये फिल्म और इसका प्रोमोशन इस जोड़ी को फिर से मिलाने में कामयाब रहता है।
वीडियो देखें
जग्गा जासूस