संजू बाबा तो आजकल जेल में हैं। फिर आप सोच रहे होंगे कि वह इटली कैसे पंहुचे। वहां कि सड़क पर लेटने की जिद्द कैसे की। लेकिन यह किस्सा आज का नहीं पुराना है।
जी हां, यह हकीकत है कि संजू बाबा कभी इटली में सड़कों पर लोट पोट हो गये थे। यह बात उन दिनों की है, जब संजू बाबा बहुत छोटे थे। अपने माता पिता के साथ इटली गये हुए थे। इटली में एक चौराहे पर सुनील दत्त और नरगिस खड़ी थीं। और संजू बाबा भी वहां खड़े थे।
सुनील दत्त किसी का इंतजार कर रहे थे। जिनके साथ उनकी मीटिंग होनेवाली थी। संजू बाबा ने उस वक्त घोड़ा गाड़ी देख लिया और चिल्लाने लगे कि उन्हें घोड़ा गाड़ी पर बैठना है।
सुनील दत्त ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि अभी मीटिंग होनी है। हम घोड़ागाड़ी पर नहीं बैठ सकते। लेकिन संजू बाबा ने एक नहीं मानी और वहां सड़कों पर लोट पोट होने लगे। उन्हें देख कर सभी दंग थे कि आखिर यह बच्चा ऐसा क्यों कर रहा है।
इसी क्रम में वहां वह व्यक्ति आ गये, जिनके साथ सुनील दत्त की मीटिंग होनी थी। उन्होंने कहा कि क्या हुआ संजू ऐसा क्यों कर रहे हैं।
सुनील दत्त साहब ने कहा कि वह घोड़ा गाड़ी पर बैठने की जिद्द कर रहे हैं। तो, उन्होंने कहा कि चलिए हम घोड़ागाड़ी में ही अपीन मीटिंग पूरी कर लेते हैं और
इस तरह संजू घोड़ा गाड़ी पर बैठ कर ही माने। स्पष्ट है कि संजू बाबा बचपन से ही काफी शरारती बच्चे रहे हैं।