संजय दत्त को पिछली बार रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर भी नजर आईं थीं। अब खबर आ रही है कि संजय दत्त एक और पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह अगले साल 2024 में शुरू कर सकते हैं। संजय दत्त की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है, जो कि फैंस को रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगी।
कब होगी रिलीज
खबरों के अनुसार, इस फिल्म में संजय दत्त के साथ प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक बड़ी टोली जुड़ने वाली है। इसकी कहानी भी शानदार होगी, जिसमें संजय दत्त दिल दहला देने वाले एक्शन अवतार में नजर आएंगे। बहुत जल्द निर्माता इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- KBC 15: इन दो संगीतकारों ने केबीसी 15 के प्रोमो में दिखाया कमाल, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता का खुला राज
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। बीते दिनों खबर यह भी थी संजय दत्त हेरा फेरी की तीसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ समय पहले खबर आई थी कि बंगलुरु में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए थे। हालांकि अब संजय दत्त ठीक हैं और वह अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।