फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: बिल्कुल स्वस्थ हैं संजय दत्त, शूटिंग के दौरान घायल होने की अफवाहों पर अभिनेता ने दिया हेल्थ अपडेट

Wed, 12 Apr 2023 04:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबरों के अनुसार विस्फोट सीन की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को चोट आई है। खबरों के अनुसार उनके हाथ, चेहरे और कोहनी पर काफी चोट लगी है।
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। संजय दत्त एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। अभिनेता इन दिनों बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


इन हिस्सों में आई चोट
खबरों के अनुसार विस्फोट सीन की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को चोट आई है। खबरों के अनुसार उनके हाथ, चेहरे और कोहनी पर काफी चोट लगी है। वह फाइट मास्टर रवि वर्मा की फिल्म केडी: द डेविल के लिए फाइट सीन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ और अभिनेता इसका शिकार हो गए। हर कोई संजय दत्त के सही होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। इस घटना के बाद से संजय दत्त के फैंस काफी चिंता में हैं। हालांकि, मरहम-पट्टी के बाद संजय दत्त ने शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें- Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की डबिंग में श्रेयस तलपड़े को आईं ये मुश्किलें, सबसे चुनौतीपूर्णं था यह हिस्सा
विज्ञापन


झूठी हैं रिपोर्ट्स
आज शाम आई यह सभी रिपोर्ट्स झूठी हैं। यह हम नहीं बल्कि खुद संजय दत्त कह रहे हैं। जी हां, हाल ही में अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। संजय दत्त के अनुसार,  वह बिल्कुल ठीक हैं और फिल्म की पूरी यूनिट उनका सही तरीके से ध्यान रख रही है।
विज्ञापन




इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त केजीएफ चैप्टर 1 और 2 में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन नजर आई थीं। वहीं संजय एकबार फिर कन्नड़ फिल्म 'केडीः द डेविल' में एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त आखिरी बार रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ फिल्म  'शमशेरा' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बॉक्स ऑफिस पर 'शमशेरा' फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें