फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saas Bahu aur Flamingo: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का टीजर जारी, खून की होली खेलती नजर आईं सास-बहू

Wed, 12 Apr 2023 04:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज सास-बहू की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
'सास बहू और फ्लेमिंगो' का टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंपल कपाड़िया की आगामी वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज इसका टीजर जारी हो गया है। टीजर ऐसा है कि इसे जारी करते हुए बाकायदा चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। आखिर ऐसा क्या है इसमें? तो हम बता दें कि टीजर में खून-खराबा और गोलीबारी है।

विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की डबिंग में श्रेयस तलपड़े को आईं ये मुश्किलें, सबसे चुनौतीपूर्णं था यह हिस्सा

सास-बहू की कहानी पर है सीरीज
होमी अदजानिया की डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज कहने को तो सास-बहू पर आधारित है। मगर, सास-बहू की आम कहांनियों में जहां सास बहू को घर के तौर-तरीके सिखाती नजर आती है, वहीं इस सीरीज में सास हाथों में बंदूक थामे नजर आ रही है। सास के किरदार में डिंपल कपाड़िया हैं। 
विज्ञापन

Kareena Kapoor: यूजर्स को नहीं भाई करीना की फैमली फोटो, इस हरकत पर ट्रोल हुए इब्राहिम अली
विज्ञापन


जारी की गई चेतावनी
बता दें कि टीजर की शुरुआत में एक हंसता-खेलता उत्सवधर्मी परिवार नजर आता है। बैकग्राउंड में एकता कपूर के चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का टाइटल सॉन्ग बज रहा है। डिंपल कपाड़िया के घर में चीजें काफी अच्छी और सुखी लगती हैं, क्योंकि वह पूजा-पाठ करती रहती हैं और घर की महिलाएं गरबा खेलती हैं। मगर, जल्द ही एक्ट्रेस का एक अलग अवतार सामने आता है, जिसमें वह बंदूक थामे नजर आती हैं।

ये स्टार आएंगे नजर
डिज्मी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'चेतावनी: ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है! कृपया न देखें। क्यों? क्योंकि...।' बता दें कि होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Naseeruddin Shah: हेट स्पीच पर नसीरुद्दीन शाह ने सरकार पर कसा तंज, कहा- चुप्पी का मतलब मौन स्वीकृति होता है
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें