फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: संजय दत्त को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, मिलेंगे कई फायदे

Wed, 26 May 2021 09:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बुधवार को कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यूएई (यूएई) का गोल्डन वीजा मिल गया है। 61 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बुधवार को कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यूएई (यूएई) का गोल्डन वीजा मिल गया है। 61 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


संजय ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ दुबई शहर के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी की मौजूदगी में यूएई का गोल्डन वीजा मिलने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं उन्हें और यूएई की सरकार को धन्यवाद देता हूं। फ्लाई दुबई के हमाद ओबाइदाला के प्रति भी मैं विशेष आभार प्रकट करता हूं।’’

दैनिक समाचार पत्र खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई की सरकार ने 2019 में नयी वीजा प्रणाली को लागू किया था, जिसके तहत विदेशी नागरिकों को यूएई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने के लिए लंबी अवधि के लिए वीजा प्रदान किया जाता है। गोल्डन वीजा पांच अथवा 10 साल की अवधि के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें