फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में संजय दत्त बीमार, डॉक्टरों ने किया चेकअप

Mon, 22 Jul 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त बीमार हैं। उनके उपचार के लिए डाक्टरों की टीम पुणे की जेल में पहुंची है। हालांकि जेल प्रशासन इसे एक सामान्य चेकअप बता रहा है।
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के तहत पुणे की जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त का मेडिकल चेकअप किया गया है। सूत्रों के अनुसार संजय दत्त को छोटी कोठरी में शिफ्ट करने के बाद उन्हें यह तकलीफ हुई थी।

सूत्रों के अनुसार संजय दत्त को ऐसी तकलीफ है जिसकी वजह से उन्हें जेल के बाहर अस्पताल में भी शिफ्ट करना पड़ सकता है। लेकिन जेल प्रशासन इस बात को मानने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट में दोषी पाए जाने के बाद संजय दत्त को 22 मई को मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे की येरवादा जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल जाने के बाद संजय दत्त अलग-अलग वजहों से हमेशा चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें