जब अपूर्व और संजय ने की 'जंजीर'
अपूर्व लाखिया ने कहा कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले थे, लेकिन आत्मसमर्पण करने से कुछ ही घंटे पहले अभिनेता ने उन्हें फोन किया और फिल्म पर काम पूरा करने की पेशकश की। अपूर्व ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि संजू सर इन दिनों अक्सर भारत में नहीं रहते, वे अपना ज्यादातर समय दुबई में बिताते हैं, जब मान्यता उनकी जिंदगी में आईं तो हमने 'जंजीर' की।
Fast X: भारत में चला विन डीजल की रेसिंग फिल्म का जादू, बनी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली मूवी
जेल जाने से पहले की डबिंग
अपूर्व ने किस्से को याद करते हुए कहा कि संजू सर कमाल के हैं। वह अगले दिन जेल जा रहे थे और उन्होंने 'जंजीर' के लिए डबिंग पूरी नहीं की थी। उन्हें अगले दिन 1:30 बजे पुलिस गिरफ्तार करने वाली थी और उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि भाई, मुझे वास्तव में खेद है कि मैंने आपकी डबिंग नहीं की। आज रात मेरे घर आओ और मेरी डबिंग करो। मैं उनके घर गया। उन्होंने पूरे बार स्पेस को साफ किया और मैं अपने तकनीशियन को ले गया। उन्होंने फोन पर पूरी फिल्म की डबिंग की और वह दोपहर एक बजे जेल जा रहे थे।
LGBTQ Cinema: मैचबॉक्स की समलैंगिक सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ओनिर की नई फिल्म के पोस्टर पर दिखा लोगो