फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को अस्पताल से मिली छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ के बाद हुए थे भर्ती

Mon, 10 Aug 2020 04:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब वो ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 61 वर्षीय संजय दत्त को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचे थे। 



अस्पताल से बाहर निकलने के बाद संजय दत्त को कैमरे में कैद किया गया। उन्होंने फोटोग्राफर्स की ओर देखकर हाथ हिलाया और इशारों में सब ठीक होने की बात कही। संजय दत्त के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। बीते दिन कुछ फैंस अस्पताल के बाहर भी पहुंचे थे।

विज्ञापन


बता दें कि संजय दत्त जब अस्पताल में भर्ती हुए तो उनका कोविड 19 टेस्ट कराया गया था जो कि निगेटिव निकला था। अस्पताल से संजय दत्त ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं सबको सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। अभी मैं मेडिकल निगरानी में हूं। मेरी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ ने बहुत मदद की। मैं एक या दो दिन में घर लौटूंगा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे इस वक्त दुबई में हैं। लॉकडाउन की वजह से वो यहां वापस नहीं आ पाए हैं। संजय दत्त सोशल मीडिया पर कई बार बता चुके हैं कि वो अपने परिवार को काफी मिस कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें