फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त बोले- मैं नहीं चाहता कि बेटी त्रिशाला कभी फिल्मों में काम करे क्योंकि...

Sat, 04 Mar 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
संजय दत्‍त
विज्ञापन
सजा पूरी कर लौटे अभिनेता संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए आगरा में हैं। शुक्रवार को भूमि की स्टार कास्ट के साथ मीडिया से रूबरू हुए संजय दत्त ने कहा कि पांच साल बाद वह कैमरा फेस कर रहे हैं। नई पारी में वह दमदार भूमिकाएं ही करेंगे। झाड़ियों के पीछे, नदी किनारे डांस करने की अब उनकी उम्र नहीं रही। बालीवुड में मैच्योर एक्शन हीरो की भूमिकाएं निभाना चाहता हूं।
विज्ञापन


निर्माता भूषण कुमार, संदीप सिंह, निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म भूमि से पांच साल बाद सिनेमा में वापसी कर रहे अभिनेता संजय दत्त ने अपनी बायोपिक फिल्म से लेकर बच्चों, करियर और साथी कलाकारों पर खुलकर बात की। कोर्टयार्ड मेरिएट में संजय दत्त ने कहा कि उनकी नानी यूपी की थीं। यूपी ने उनके परिवार को प्यार दिया है। वह पांच साल बाद आ रहे हैं। वह पहली फिल्म रॉकी की तरह ही नर्वस हैं लेकिन यह प्यार बरकरार रहना चाहिए। पिता-पुत्री की इमोशनल फिल्म भूमि में उनकी बेटी की भूमिका अदिति राव हैदरी निभा रही हैं लेकिन वह अपनी बेटी त्रिशाला के फिल्मों में आने के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी त्रिशाला अमेरिका में फोरेंसिक साइंस और फैशन डिजाइनिंग कर रही है। उसे हिंदी बोलना आता ही नहीं। जबकि बालीवुड फिल्म में हिंदी आनी चाहिए। खुद पर बन रही बायोपिक पर संजय ने कहा कि यह मुश्किल है कि अपनी बायोपिक में वह खुद रोल नहीं कर सकते। फिल्म के हीरो सिद्धांत गुप्ता, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन, लेखक राज शांडिल्य, सिनेमेटोग्राफर आतिश जुरास्की और कोर्टयार्ड वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दत्‍त बोले- मैं नहीं चाहता कि बेटी त्रिशाला कभी फिल्मों में काम करे क्योंकि...

संजय दत्‍त
बता दें कि भूमि की शूटिंग के दौरान गुरुवार बाउंसरों द्वारा फोटोग्राफरों के साथ की मारपीट के मामले में अभिनेता संजय दत्त्त ने खिद सभी से माफी मांगी और जादू की झप्पी देकर नाराजगी दूर की। संजय दत्त्त ने कहा कि वह सेट से एक घंटे पहले ही होटल जा चुके थे। अगर वह सेट पर होते तो यह घटना नहीं होती। ये प्यार का मामला है और प्यार से ही हैंडल होता। अगर किसी को गुस्सा आता तो मैं जादू की झप्पी दे देता। फिर भी इस घटना के लिए बाउंसरों की ओर से वह माफी मांगते हैं। आगरा ने उन्हें अब तक बहुत प्यार दिया है।

निर्माता संदीप सिंह और निर्देशक ओमंग कुमार ने कहा कि भूमि से कमबैक कर रहे संजय दत्त बेहद संजीदगी से नए रोल को निभा रहे हैं। शूटिंग पर वह सबसे पहले पहुंचते हैं। हर एक्शन सीन को एक ही बार में ओके कर रहे हैं। 40 साल पहले आगरा में मुगल शेरेटन में शूटिंग कर चुके हैं लेकिन अब हर रात शहर घूमने निकल पड़ते हैं।


अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया कि पिता-पुत्री की भावनात्मक कहानी दुनिया भर में छाएगी। आगरा देश के छोटे शहरों का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन पूरी दुनिया इसे जानती है। इसलिए कथानक आगरा का चुना गया। अप्रैल अंत तक यहां शूटिंग करेंगे। संजय दत्त उनके पिता के रोल में है और उन्हें गाइड भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें