फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू बाबा को मिला एक और फिल्म का ऑफर, पहली बार इस हीरोइन के साथ बनेगी जोड़ी

Sun, 03 Sep 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
संजय दत्त
विज्ञापन
संजय दत्त की आने वाली फिल्म के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है बताया जा रहा है कि डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे आरम्भ कुमार संजय दत्त को अपनी पहली फिल्म 'मलंग' में साइन करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरम्भ इस फिल्म में संजय दत्त के साथ रानी मुखर्जी को साइन करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो संजय दत्त और रानी मुखर्जी पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म के प्रड्यूसर संदीप कुमार का मानना है कि 'वह अपनी हर फिल्म में रानी मुखर्जी को साइन करना चाहते हैं क्योंकि इंडस्ट्री में उनके जैसा टैलेंट मिलना मुश्किल है। 



संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी शानदार साबित होगी और लोग इस जोड़ी को कई सालों तक याद रखेंगें।' इसके साथ ही संजय दत्त 'भूमि' के बाद ओमंग कुमार की अगली फिल्म 'द गुड महाराजा' में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- पत्नी को बिकनी में देख संजू बाबा को आया गुस्सा, मान्यता पर नहीं पड़ा फर्क

इससे तो ये साफ है कि इन दिनों संजय दत्त के अच्छे दिन आ गए हैं। फिल्मों में संजू बाबा की डिमांड काफी ज्यादा है तभी तो एक एक कर कई फिल्में लगातार उनकी झोली में गिरती नजर आ रही हैं। फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म 'भूमि' 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें