सोशल मीडिया पर इन दिनों स्टार्स काफी एक्टिव रहते हैं साथ ही फैंस भी उनके एकाउंट, पोस्ट और फोटोज के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। जब बात हो 'बाहुबली' फेम प्रभास की तो ये मजा कई गुना बढ़ जाता है।
हाल ही में प्रभास ने फेसबुक पर अपना कवर फोटो चेंज किया है जो सभी को काफी पसंद आ रहा है। प्रभास के इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
फिल्मों की बात करें तो 'बाहुबली 2' की जबरदस्त सफलता के बाद सभी को प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' का इंतजार है। 'बाहुबली' के बाद फैंस की प्रभास से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब देखना ये होगा कि प्रभास फैंस की इन उम्मीदों पर खरा उतर पाते हैं या नहीं।