बता दें कि सानिया और शोएब की तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा की शोएब संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हुई थीं। वायरल फोटो में आयशा और शोएब की रोमांटिक केमिस्ट्री देख हर कोई चौंक गया था। फोटो देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा जमकर फूटा था। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की गई थी। लोगों का दावा था कि आयशा और शोएब की नजदीकियों की वजह से ही सानिया और शोएब के रिश्ते पर दरार आई।
अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पुराने फोटोशूट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि शोएब मालिक संग यह फोटोशूट एक साल पहले का है। यह सिर्फ प्रोफेशनल फोटोशूट था। अगर किसी का अफेयर चल रहा होगा तो वे लोग इस तरह का फोटोशूट कराकर उसे ऑनलाइन पोस्ट नहीं करेंगे। आयशा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं कभी किसी शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने की बात सोच भी नहीं सकती हूं। सानिया शोएब तलाक के खबरों के बीच मीडिया ने उसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें:अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता