सानिया मिर्जा के गिफ्ट की फोटो शेयर करते हुए एमसी स्टैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'इसमें घर जाएगा तेरा, बहुत धन्यवाद आपा'। एसमी स्टैन की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल से वायरल हो रहा है और फैंस सानिया मिर्जा के इस हंबल बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं। फैंस को सानिया और एमसी स्टैन का बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है। सानिया मिर्जी के दोनों गिफ्ट्स की कीमत लगभग 1.21 लाख बताई जा रही है। फैंस सोशल मीडिया पर इन गिफ्ट की कीमत जानकर हैरानी जता रहे हैं।
दोस्ती की बात करें तो एमसी स्टैन और सानिया मिर्जा बिग बॉस 16 के फिनाले के बाद फराह खान के मुंबई वाले पेंटहाउस पर दी गई पार्टी में मिले थे। वे तुरंत ही एक दूसरे के दोस्त बन गए। दिलचस्प बात यह है कि स्टैन ने हैदराबाद में सानिया मिर्जा के एक बार कहने पर उनके टेनिस रिटायरमेंट बैश में भी परफॉर्म किया था। वे एक दूसरे के लिए बड़े भाई-बहन के गोल्स दे रहे हैं। एमसी स्टैन की बात करें, तो रैपर ने बिग बॉस 16 के घर में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें: पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं ये हीरो-हीरोइन, इन फिल्मों में मचाएंगे धमाल