शहनाज ने सलमान का नंबर किया ब्लॉक
पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज गिल सलमान के साथ अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। शहनाज इस मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अब हाल ही में, शो में शहनाज ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान का नंबर ब्लॉक कर दिया था। शहनाज ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब सलमान खान ने उन्हें 'किसी का भाई किसी की जान' में एक किरदार निभाने के लिए ऑफर दिया था। वह उस वक्त अमृतसर में थीं।
अनजान नंबर से आया था कॉल
शहनाज ने आगे कहा, 'जब सलमान ने कॉल किया तो ये उनके फोन में एक अनजान नंबर फ्लैश हुआ, चूंकि उन्हें अज्ञात नंबरों को ब्लॉक करने की आदत है, उन्होंने बिना यह जाने कि सलमान उन्हें कॉल कर रहे हैं, तुरंत नंबर ब्लॉक कर दिया। कुछ मिनट बाद शहनाज को मैसेज मिला कि सलमान उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में, वेरीफाई करने के लिए शहनाज ने ऐप पर नंबर सर्च किया और तब जाकर पता चला कि वाकई में सलमान खान उन्हें कॉल कर रहे थे।'
बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू
इस घटना के बाद शहनाज ने तुरंत सलमान का नंबर अनब्लॉक किया और उन्हें वापस कॉल किया। सलमान ने उन्हें फिल्म ऑफर की और इस तरह से अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल, जगपति बाबू सहित कई स्टार्स हैं।
Celine Dion: 'लव अगेन' से सेलीन डायोन ने किया कमबैक, प्रियंका चोपड़ा को लेकर कही यह बड़ी बात